फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुलझा नहीं विवाद, दूसरे दिन भी रहा वर्क सस्पेंड, धरने पर बैठे वकील

Tue, 20 Jan 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के न्यायिक परिसर में धरने पर बैठे अ​धिवक्ता संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में डीएसपी के रीडर के कार खड़ी करने पर हुआ विवाद दूसरे दिन भी नहीं सुलझ पाया। जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को वर्क सस्पेंड रखा और गेट पर धरना दिया। विरोध में रतिया और टोहाना में भी वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इससे कोर्ट में कामकाज ठप रहा और लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ी हुई है। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर बुधवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में वर्क सस्पेंड शुरू किया जाएगा। बता दें कि, सोमवार को कोर्ट परिसर की पार्किंग में कार खड़ी करने पर डीएसपी जगदीश काजला के रीडर मुकेश कुमार का सुरक्षाकर्मी व बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश के साथ विवाद हो गया था।

इसके बाद वकीलों ने वर्क सस्पेंड कर दिया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विनय शर्मा और नरेश सोनी ने बताया कि जब तक रीडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बार एसोसिएशन का आंदोलन जारी रहेगा। किसी वकील के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में डीएसपी के रीडर मुकेश कुमार का कहना है कि उसने किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया, न ही उनका किसी से कोई विवाद हुआ है। वहीं पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि इस बारे में शिकायत आई है। इसकी जांच की जा रही है। अगर कोई तथ्य सामने आता है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें