फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में डिस्पपेंसरी में दवाई लेने के लिए खड़े मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की दवा डिस्पेंसरी जल्द अब नए स्थान से मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराएगी। अस्पताल प्रशासन ने डिस्पेंसरी को कमरा नंबर 5-बी और 6 में शिफ्ट कर रहा है। एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विभाग की ओर से दोनों कमरों को डिस्पेंसरी के लिए आधिकारिक रूप से अलॉट कर दिया गया है। अब दो कमरों में डिस्पेंसरी होने से मरीजों को फायदा होगा। डिस्पेंसरी में दवाइयां स्टोर की जा सकेंगी। फिलहाल स्थिति ये है कि एक ही कमरे में डिस्पेंसरी होने के कारण दवाइयों का स्टॉक पूरा नहीं रख पा रहे हैं।
करीब 6 माह पहले नागरिक अस्पताल प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव एफडीए को भेजा गया था। जिसमें मांग रखी गई थी कि डिस्पेंसरी को प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र और उसके साथ लगते कमरे शिफ्ट करने की मंजूरी दी जाए। जनऔषधि केंद्र को डिस्पेंसरी कक्ष में शुरू किया जाए। नागरिक अस्पताल में रोजाना 1000 से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है।
जनऔषधि केंद्र बंद, बाहर से ले रहे दवाइयां
नागरिक अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोलने के पीछे वजह ये थी कि डिस्पेंसरी में जो दवाई नहीं मिल पा रही है उसे यहां से कम रेट में मरीज खरीद सकें लेकिन करीब तीन माह पहले मरम्मत कार्य के चलते केंद्र को बंद कर दिया गया था, जो कि अभी तक बंद ही है। ऐसे में मरीज डिस्पेंसरी में दवाई न मिलने पर बाहर से ले रहे हैं।
-
नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी का विस्तार किया जा रहा है। दो कक्षों में डिस्पेंसरी होने से दवाइयों का स्टॉक रखा जा सकेगा। फार्मेसी ऑफिसर को भी परेशानी नहीं होगी।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल