फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वास्थ्य महानिदेशक कोर्ट में पेश, हैंडराइटिंग का दिया नमूना, रिपोर्ट आने तक गिरफ्तारी पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीएम विंडो शिकायत में धोखाधड़ी के एक मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए और कोर्ट के निर्देशानुसार हैंडराइटिंग का नमूना जमा कराया। नमूने को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जब तक रिपोर्ट नहीं आती, डॉ. बंसल की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तरुण सिंगल की कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए डॉ. बंसल को हैंडराइटिंग का नमूना देने का निर्देश दिया था। फतेहाबाद के भूना स्थित जनता अस्पताल के डॉ. संजीव कुमार की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। डॉ. संजीव का आरोप है कि तत्कालीन सीएमओ (अब स्वास्थ्य महानिदेशक) डॉ. मनीष बंसल, मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश और क्लर्क भानू प्रताप ने आपसी मिलीभगत से उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया, जिससे उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपियों ने सीएम विंडो पर की गई शिकायत को फर्जी हस्ताक्षर दिखाकर बंद करवा दिया था। मामले में पहले पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर डॉ. संजीव ने कोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर 8 सितंबर को शहर पुलिस ने डॉ. मनीष बंसल, डॉ. गिरीश और भानू प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अग्रिम जमानत के तहत डॉ. बंसल ने गिरफ्तारी से राहत की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें