फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नोटिस थमाने के बाद बकायेदारों पर विभाग करेगा सख्त कार्रवाई

Mon, 29 Jun 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीडीपीओ कार्यालय ने पंचायत की दुकानों का बकाया किराया वसूलने और अनधिकृत कब्जे समाप्त करने की कार्रवाई तेज कर दी है। कार्यालय लगातार 11 दुकानदारों को पत्र भेजकर दुकानें खाली करने अथवा लंबित किराया जमा कराने के निर्देश दे रहा है।
विज्ञापन

विभागीय सख्ती का असर भी दिखाई देने लगा है। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी हैं, जबकि अभी भी तीन दुकानदारों ने 50 फीसदी किराया जमा करा दिया है। लेकिन 8 दुकानदारों की ओर से विभाग की ओर दिए जा रहे पत्रों या नोटिस की अनदेखी के चलते पुलिस कार्रवाई की तैयारी है।
विभाग के अनुसार संबंधित दुकानदारों को कई बार लिखित सूचना भेजी जा चुकी है। प्रत्येक पत्र में निर्धारित अवधि के भीतर किराया जमा कराने या दुकान का कब्जा विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अब तक न तो किराया जमा कर रहे हैं और न ही दुकानें खाली कर रहे हैं। ऐसे मामलों में अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दुकानों पर अभी भी कब्जा
पंचायत विभाग की ओर से दुकानों को खाली करने की कार्रवाई शुरू होने के बाद व हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां खुलेआम उड़ रही है। विभाग की ओर से बार-बार पत्र लिखे जाने के बाद दो दुकानों पर अभी संचालकों का कब्जा है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी दुकानें खाली नहीं हो रही है, वहीं इसके अलावा 9 दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी है और तीन दुकानदारों की ओर से बकाया किराया जमा करवाया गया है।

नोटिस का जबाव न देने के बाद होगी पुलिस की कार्रवाई
विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम अवसर दिए जाने के बाद भी यदि कोई दुकानदार नियमों का पालन नहीं करता है तो पुलिस की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर दुकान खाली कराकर उसका कब्जा वापस लिया जाएगा और बकाया राशि की वसूली भी नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन


दुकानदारों को नियम अनुसार नोटिस दिए जा रहे हैं। अगर नोटिस का कोई जबाव या इसके विरुद्ध चलेगा तो आगामी दिनों में पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
- सुशील मंगला, बीडीपीओ फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें