फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उप स्वास्थ्य केंद्रों के मूल्यांकन को लेकर तैयारियों में जुटा विभाग, भेजे जाएंगे 60 मेडिकल वेस्ट डस्टबिन

Mon, 17 Feb 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आए मेडिकल वेस्ट डस्टबिनसं
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र यानि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेशनल क्वालिटी के तहत मूल्यांकन होना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से इन केंद्रों के मेडिकल वेस्ट के लिए 60 डस्टबिन मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

इन डस्टबिन की खास बात यह है कि ये टायर स्टैंड पर फिक्स किए गए हैं। कर्मचारियों को डस्टबिन को दूसरी जगह पर ले जाने के लिए दिक्कत नहीं होगी। तीनों डस्टबिन एक ही स्टैंड में फिक्स होंगे। सिविल सर्जन कार्यालय में पहले चरण में 60 डस्टबिन आए हैं। यहां से केंद्रों को सप्लाई भेजी जाएगी।
जिले में 131 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। कायाकल्प के तहत जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण हो चुका है। अब नेशनल क्वालिटी के तहत निरीक्षण होना है। टीम जांच करेगी कि केंद्रों पर मरीजों को क्या सुविधाएं दी जा रही है, मरीजों का फीडबैक क्या है। इसके अलावा केंद्रों पर सफाई व्यवस्था कैसी है और प्रचार को लेकर केंद्र कितना गंभीर है।
विज्ञापन

- विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्रों को किया जा चुका है अपग्रेड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करके आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है। इससे पहले हेल्थ वेलनेस सेंटर नाम दिया गया था। इन केंद्रों पर खून जांच की सुविधा बढ़ाई गई है। इसके अलावा सीएचओ नियुक्त किए गए हैं। फतेहाबाद शहर में तीन केंद्र खोले जा चुके हैं।
-इधर अस्पतालों में रही भीड़
सोमवार को ओपीडी खुली तो मरीजों की अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रही। नागरिक अस्पताल में करीब 950 मरीजों तक ओपीडी पहुंची। रविवार की छुट्टी के कारण सोमवार को ओपीडी में ज्यादा भीड़ रही। दवा लेने के लिए दोपहर तक धक्का-मुक्की जैसे हालात रहे।
विज्ञापन

- उप स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन होना है। इसको लेकर तैयारी चल रही है। ये मूल्यांकन कब होना है, ये अभी तय नहीं है।
डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें