फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर गृहकार्य देते शिक
फतेहाबाद। भीषण गर्मी और लू के बीच सोमवार को बाल वाटिका से लेकर कक्षा बारहवीं तक के स्कूल खुले। कक्षा आठवीं तक प्रशासन ने शुक्रवार तक छुट्टियां घोषित कर रखी थी लेकिन इसके बाद बढ़ाने को लेकर फैसला नहीं लिया गया। लेकिन शिक्षा निदेशालय द्वारा सोमवार को गर्मी के चलते 30 जून तक छुट्टियां घोषित कर दी गई। आनन-फानन में हुई छुट्टियों के चलते राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को आधा-अधूरा ही गृहकार्य जारी किया गया है। विद्यार्थियों को ब्लैक बोर्ड से ही गृहकार्य नोट करना पड़ा।
निदेशालय द्वारा प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन गृहकार्य का शेड्यूल जारी किया गया था। इसको लेकर छुट्टियों से पहले यानि 30 और 31 मई को पीटीएम बुलाकर गृहकार्य समझाया जाना था। लेकिन पहले छुट्टियां होने के चलते पीटीएम नहीं बुला पाए।
-
36 हजार विद्यार्थियों के मेंटर बनेंगे दादा-दादी और नाना-नानी
प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के गृहकार्य को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा चुका है। जिसमें विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल पर जोर दिया गया है। इस दौरान विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी मेंटर बनेंगे। छुट्टियों में विद्यार्थियों को अपना पूरा नाम, माता-पिता, भाई-बहन और बड़े सदस्यों का नाम मौखिक रूप से याद करना होगा। बच्चों को तरबूज और खरबूजे के बीजों को साफ करके उनकी गिनती करनी होगी। बच्चों को दादा-दादी या फिर नाना-नानी के पैर दबाकर कहानी सुननी है। पहली कक्षा के विद्यार्थी रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुद अपने बिस्तर सहेजेंगे। विद्यार्थियों को सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी नोट करना होगा।
-
ये है जिले में प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थियों की संख्या
बाल वाटिका 3015
पहली 4126
दूसरी 4230
तीसरी 6725
चाथी 8959
पांचवीं 9204
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गए है। विद्यार्थियों को गृहकार्य जारी किया जा चुका है। अगर कोई समस्या है तो अभिभावक संबंधित शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
-