फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा नहर बंदी को एक दिसंबर तक बढ़ाया, अब दो को आएगा पानी

Wed, 26 Nov 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। नहरी विभाग के करोड़ों रुपये की लागत से जारी भाखड़ा नहर का लाइनिंग पुनर्निर्माण कार्य को देखते हुए एक दिसंबर तक नहर बंदी को आगे बढ़ा दिया है लेकिन इसको लेकर अभी लिखित में मंजूरी आने का इंतजार है।
विज्ञापन

अब दो दिसंबर को भाखड़ा नहर में पानी छोड़ा जाएगा। बता दें कि नहरी विभाग द्वारा करीबन 60 करोड़ की लागत से करीबन 20 किलोमीटर लंबी नहर में लाइनिंग और पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है। नहर बंदी के दौरान विभाग को परेशानियों का समाना करना पड़ा जिसमें मुख्य रूप से नहर में गंदगी के बड़े बड़े ढेर लगे हुए थे। इसके अलावा पानी का लेवल भी करीबन पांच फीट तक था जिसके चलते पानी को बाहर निकालने व गंदगी को बाहर निकालने में अधिक समय लगने से कार्य तय समय में पूरा नहीं हो पा रहा था और ठेकेदारों द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर समय बढ़ाने की मांग की थी।
बुधवार को विभाग के आईसीसी मौके पर आए जिनके समक्ष आधिकारियों व ठेकेदारों ने समय बढ़ाने की मांग की तो अनौपचारिक तौर पर समय को एक दिसंबर तक करने की बात कही गई है। जिसमें कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा ने कहा कि काम की गुणवत्ता पूर्ण करवाने के चलते भी समय अधिक लग रहा है। उच्च अधिकारियों ने ठेकेदार की मांग के आधार पर अनौपचारिक तौर पर एक दिसंबर तक समय बढ़ाने की बात कही है जिसके जल्द लिखित में आदेश मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें