फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में आरोपी काबू, 5 लाख रुपये बरामद

Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गोल्ड लोन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने सोमवार को पंजाब के संगरूर जिले के बहमनीवाला गांव निवासी विनोद सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच लाख रुपये व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मंगलवार को आरोपी विनोद को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
थाना शहर प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को आईडीएफसी बैंक के गोल्ड लोन अधिकारी अमनजोत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नामजद व्यक्तियों ने झूठ बोलकर 8,07,500 रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर लोन लिया था कि उसने बैंक से पहले लोन लिया हुआ है। यदि बैंक उसका लोन कर देगा तो वह पुराने लोन की अदायगी कर देगा लेकिन आरोपी ने रुपये लेने के बाद न तो सोना बैंक में रखा न ही पुराने लोन का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें