फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद 35 लाख में दीवारों पर देगा स्वच्छता का ज्ञान, धरातल पर कचरे के ढेर

Thu, 09 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगे कचरे के ढेर संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए दीवारों पर पेंटिंग करवाने जा रहा है। इसके जरिये शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद 35.11 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर भी लगा दिया है। वर्क ऑर्डर लेने वाली एजेंसी शहर सीमा में दीवारों स्वच्छता का संदेश देते हुए पेंटिंग बनाएगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ हकीकत यह है कि शहर में कई जगह अवैध डंपिंग प्वाइंट बने हैं और वहां कचरे के ढेर लग रहे हैं। नगर परिषद सेकेंडरी डंपिंग प्वाइंट को भी बंद नहीं कर पाया है। शहर में 15 से ज्यादा सेकेंडरी डंपिंग प्वाइंट पर कचरा डाला जा रहा है। एजेंसी 11 से 12 बजे तक यहां से उठान कर रही है।

हालात ये है कि बीघड़ रोड पर बनाए गए कचरा डंपिंग प्वाइंट की भी स्थिति नगर परिषद सुधार नहीं पाया है। पांच एकड़ में बना कचरा डंपिंग प्वाइंट भर चुका है। वहां पर भी एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के नियमों की अवहेलना भी हो रही है। इसके लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड 64 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा चुका है। संवाद
विज्ञापन


-

शौचालय बंद, दीवारों पर कैसा स्वच्छता संदेश

शहर में सार्वजनिक शौचालय बंद हैं। नगर परिषद परिसर में बने शौचालय का निर्माण तक अधूरा पड़ा है। थाना रोड पर चाबी वाले शौचालय को नगर परिषद जर्जर घोषित कर पहले ही बंद कर चुका है। इसके अलावा रतिया चुंगी पर भी शौचालय का निर्माण अटका हुआ है।

-

फाइनेंस कमेटी ने भी दी पेंटिंग को मंजूरी

नगर परिषद ने फाइनेंस कमेटी की मंजूरी के बाद 35 लाख रुपये का पेंटिंग का टेंडर लगाया है। नगर परिषद ने पहले भी टेंडर लगाया था लेकिन शर्तों के चलते रद्द कर दिया गया। अब नगर परिषद की ओर से फिर से 7 अप्रैल को इस बारे में टेंडर लगाया गया है।

-

दीवारों पर पेंटिंग पर नगर परिषद 35 लाख रुपये खर्च कर रहा है। हाउस की बैठक में कभी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। नगर परिषद प्रशासन को पहले खुद की स्थिति को सुधारना होगा तभी हम दूसरों को ज्ञान दे पाएंगे।

- मोहन लाल नारंग, पार्षद

-

नगर परिषद की ओर से दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देती पेंटिंग बनवाई जाएंगी ताकि लोग साफ-सफाई के बारे में जागरूक हो सकें। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें