फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जींद में 29 और 30 अप्रैल को होगी राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Thu, 09 Apr 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तेहाबाद। आठवीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 और 30 अप्रैल को जींद जिले के नरवाना स्थित नवदीप स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के एथलीट हिस्सा लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 9 से 22 अप्रैल तक पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसके बिना किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं मिलेगा। चैंपियनशिप में ऑफलाइन या मैनुअल एंट्री को मान्यता नहीं दी जाएगी। पंजीकरण के लिए एएफआई यूआईडी होना जरूरी है जिनके पास यह नहीं है वे तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनवा लें। पंजीकरण न करने पर खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होगा।

महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार चैंपियनशिप में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, बाधा दौड़ होगी। स्टेपल चेज के अलावा हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, शाॅट पुट, डिस्कस, हैमर, जेवलिन थ्रो, हैप्टाथलान और डैक्थलान इवेंट आयोजित होंगे। जिले से प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने बताया कि 22 से 25 मई तक रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाली 29वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी खिलाड़ियों को नियमों के तहत पंजीकरण करना होगा। प्रभारी सत्यवीर धनखड़ का कहना है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 साल से कम आयु के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। वहीं, 18 साल के खिलाड़ी केवल दो ट्रैक इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें से केवल एक इवेंट ही 200 मीटर से ज्यादा का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें