फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद ने बिना योजना डिवाइडर पर बनवा दिए गमले, अब डेंजर प्वाइंट पर तुड़वा रहा

Fri, 07 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघुसचिवालय के सामने तोड़ा जा रहा डिवाइडर पर बना गमला संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बनाया गया डिवाइडर निर्माण के बाद से लेकर काम खत्म होने तक विवादों में रहा है। अब हिसार-सिरसा रोड पर मोड़ प्वाइंट पर बनाए गमलों और लगाई गई ग्रिल विवादों में है। नगर परिषद की तकनीकी शाखा ने बिना योजना डिवाइडर के मोड पर गमले लगवा दिए। जिससे हादसों की आशंका बढ़ी तो अब इसे तुड़वाने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई और नगर परिषद को हटाने का सुझाव भेजा। नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को लघु सचिवालय मोड़ पर बने गमले और उसके साथ लगी ग्रिल को तुड़वाने का काम शुरू करवाया। नगर परिषद इससे पहले शिवपुरी के सामने डिवाइडर पर बनाए गए गमलों को भी तुड़वा चुका है। यहां पर बाइक सवार दूसरी साइड से आए जानवर देख नहीं पाए थे और दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

-

करीब सवा दो करोड़ से हुआ है निर्माण

शहर के सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के सामने से लेकर लघु सचिवालय के सामने तक नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग से एनओसी लेकर डिवाइडर का निर्माण करवाया है। डिवाइडर निर्माण से लेकर अब तक विवादों में ही रहा है। डिवाइडर के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को लेकर एसीबी को शिकायतें हो चुकी हैं। एसीबी सैंपल भी ले चुकी है।
विज्ञापन


-

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से गमले और ग्रिल को हटाने का सुझाव भेजा गया था। उन सुझावों पर अमल करते हुए इन्हें हटवाया जा रहा है। जहां भी कोई दिक्कत होगी, उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


-नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें