फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बुआ के घर आया भतीजा दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया, बहा

Mon, 02 Jun 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव धारसूल में रतिया ब्रांच माइनर नहर में बच्चे के डूबने के बाद पहुंचे लोग तलाश करते हुएसं
विज्ञापन
जाखल/कुलां। सोमवार शाम को रतिया ब्रांच माइनर नहर में धारसूल पुल के पास नहा रहा एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नहा रहे उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे उसे निकाल नहीं सके और आगे बह गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण और कुलां चौकी पुलिस टीम मौके पहुंचीं। उसी समय ग्रामीण बच्चे की तलाश के लिए पानी में उतर गए, मगर देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। मामले के मुताबिक कैथल निवासी 13 वर्षीय बच्चा जतिन ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण रविवार को कुलां में अपनी बुआ के घर आया हुआ था।
सोमवार शाम को जतिन अपनी बुआ के पोतों व अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए गांव धारसूल के पास से गुजरती नहर पर चला गया। बताया गया है कि सब बच्चे नहा रहे थे, उसी दौरान जतिन पानी में डूबने लगा। इस पर साथी बच्चों ने शोर मचाकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वो डूब गया और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर बच्चे व ग्रामीण बड़ी संख्या में धारसूल पुल के पास एकत्रित हुए। जहां कुछ ग्रामीणों ने नहर में काफी दूरी तक बच्चे को तलाशने की कोशिश की, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उसके बाद परिजन व ग्रामीण नहर के जापतेवाला व नन्हेड़ी पुल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने जाल भी लगाया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें