फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए बीए और बीसीए संकाय के लिए आए सबसे ज्यादा आवेदन

Mon, 02 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आए ऑनलाइन आवेदनों की जांच करते हुए स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
हांसी। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक 549 आवेदन आ चुके हैं। वहीं करीब 250 आवेदन एसडी महिला महाविद्यालय में आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन बीए व बीसीए के लिए आए हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में बीए की 400 सीटों के लिए 312, बीकॉम की 160 सीटों पर 66, बीसीए की 60 सीटों पर 112 आवेदन आए हैं। वहीं बीएससी की 160 सीटों पर 36, बीएससी मैथ ऑनर्स की 20 सीटों पर 23 आवेदन आ चुके हैं। बीसीए के लिए सीटों की अपेक्षा करीब दोगुना आवेदन आ चुके हैं। वहीं दाखिले के लिए आने वाले आवेदन पत्रों के सत्यापन का काम भी चल रहा है। सत्यापन के लिए महाविद्यालयों में कमेटी भी बनाई गई है।
हर कोर्स के लिए अलग कमेटी बनाई गई है। जो आवेदन पत्रों की ऑनलाइन जांच कर रही है। बता दें कि हांसी में केवल दो महाविद्यालय हैं। दोनों महाविद्यालय में कुल 1480 सीटें हैं। इसमें राजकीय महाविद्यालय में 800 व सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में 680 सीटें हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को https://admissions.highereduhry.ac.in/ जाकर लॉगिन करना होगा। यहां पर पहले मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन होगा। दाखिला के लिए प्रक्रिया 6 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


वर्जन

दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 549 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन बीए व बीसीए के लिए आए हैं।- अनिल कुमार, नोडल ऑफिसर, दाखिला, राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें