फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना खरीद केंद्रों और अनाज मंडी में सीईओ ने किसानों से जानी समस्याएं

Thu, 24 Sep 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था काे लेकर किसानों से बातचीत करते सीईओ सुरेश कुमार। प्रशासन
विज्ञापन
भूना। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने वीरवार को भूना अनाज मंडी तथा आसपास के गांवों में संचालित अनाज खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में फसल खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के साथ किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने खरीद प्रक्रिया, फसल की आवक, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और मंडी में किए गए प्रबंधों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए पूछा कि फसल बेचने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही है। किसानों ने खरीद प्रक्रिया और मंडी से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
सीईओ ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाए और किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को मंडी और खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर सिंह ढाका, कमल सिंह, अनिल भूटानी, श्यामलाल बंसल, दिनेश भूटानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें