फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुस्से में नहीं था सांड़, बची बच्चे की जान

विज्ञापन
बच्चों पर हमला करता बेसहारा पशु। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर में बेसहारा पशु परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन शहर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जब लोग बेसहारा पशुओं का शिकार हो रहे हैं। सोमवार शाम को रामनगर क्षेत्र की एक गली में खेल रहे चार बच्चों में से एक साथ सांड़ अठखेलियां करने लगा। गनीमत यह रही की सांड एग्रेसिव (गुस्से) नहीं था। अगर वह गुस्से में होता तो बच्चे की जान पर बन सकती थी। सांड़ की यह हरकत कैमरे में दर्ज हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चार बच्चे गली में खेल रहे थे। दो बच्चे घर के दरवाजे पर खड़े थे और दो बाहर थे। तभी एक सांड़ गली में आया।
विज्ञापन

आते ही वह एक बच्चे पर सिर से हलके-हलके प्रहार करने लगा। इससे बच्चे डर गए। वहीं जिस बच्चे पर सांड़ प्रहार कर रहा था वह नीचे गिर गया और किसी तरह से सांड़ की पहुंच से बाहर होकर गली में आगे की तरफ भाग गया। इस दौरान गली में कोई और भी नहीं था। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इन बेसहारा पशुओं का कोई इंतजाम नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें