रतिया नगर पालिका की मीटिंग में पहुंचे प्रधान प्रीति खन्ना उप प्रधान जोगिंदर नंदा व नगर पालिका अ
रतिया। नगर पालिका का बजट पास करने के लिए वीरवार को पांचवीं बार कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रीति खन्ना ने की। कोरम पूरा नहीं होने के कारण बजट बजट बैठक रद्द कर दी गई।
बैठक में चेयरपर्सन प्रीति खन्ना व उप प्रधान जोगिंदर नंदा तय सही समय पर पहुंच गए, लेकिन काफी समय बाद भी कोई पार्षद मीटिंग में नहीं पहुंचा। जिस कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया और बजट बैठक पांचवीं बार रद्द कर दी गई। नगर पालिका का बजट पास करने के लिए पार्षदों तीन बार पहले बजट मीटिंग का बहिष्कार कर चुके।
बुधवार को बजट पास करने के लिए चौथी बार बैठक रखी गई थी लेकिन अचानक चेयरपर्सन की तबीयत खराब हो जाने के कारण मीटिंग स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में प्रधान ने वीरवार को पांचवीं बार मीटिंग रखी थी। बैठक की कार्रवाई के लिए नगर पालिका सचिव शुभम कुमार, कनिष्ठ अभियंता हवा सिंह, लेखाकार अनिल मित्तल मौके पर पहुंच गए और मीटिंग की कार्यवाही शुरू कर दी।
मीटिंग में चेयरपर्सन प्रीति खन्ना और उप प्रधान जोगेंद्र नंदा भी पहुंच गए लेकिन करीबन एक घंटा इंतजार किए जाने के बाद भी कोई पार्षद नहीं आया। जिस कारण नगर पालिका सचिव ने कोरम पुरा न होने के कारण मीटिंग को स्थगित कर दिया।