फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन पहले जींद के गांव कालवन से लापता महिला का शव रेलवे पटरी के पास मिला, गर्दन पर मिले गहरे निशान

Thu, 19 Dec 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
महिला का शव मिलने के स्थान पर जांच करते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
जाखल (फतेहाबाद)। जींद जिले के गांव कालवन से दो दिन पहले लापता हुई महिला का शव वीरवार शाम को टोहाना के गांव बलियाला क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। महिला की गर्दन बुरी तरह कटी हुई मिली। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


वहीं शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जाखल रेलवे पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम को भी बुलाया है। परिजनों को भी इस बारे में सूचना दी गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महिला के परिजनों ने जींद की धमतान साहिब चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई थी।

पुलिस के अनुसार गांव कालवन निवासी 20 वर्षीय भतेरी की शादी पंजाब के संगरूर जिले के खनोरी क्षेत्र के गांव चट्ठा में बूटा सिंह से करीब एक महीने पहले ही हुई थी। दो दिन पहले ही वह ससुराल से अपने मायके गांव कालवन आई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को वह घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज धमतान साहिब चौकी में करवाई थी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। इसी बीच टोहाना क्षेत्र के गांव बलियाला में रेलवे फाटक के पास रेल पटरी के साथ में महिला की लाश मिली, जिसकी गर्दन बुरी तरह कटी हुई थी। मृतक महिला की शिनाख्त भतेरी के रूप में ही हुई।



:: जिस प्रकार से महिला की गर्दन कटी हुई है, उससे हत्या की आशंका है। परिजनों ने इस संबंध में धमतान चौकी में शिकायत देकर एक व्यक्ति पर संदेह भी प्रकट किया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-विनोद शर्मा, प्रभारी, जाखल रेलवे पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें