फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ट्रेनिंग पर आई एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप नागरिक अस्पताल में अनुबंध पर तैनात कर्मचारी है। आरोप है कि ओपीडी कक्ष में उक्त कर्मचारी ने छेड़छाड़ की है।
मामले को लेकर नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधराम को शिकायत दी गई है। घटना बुधवार की है। मामले में एसएमओ ने तुरंत सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी को जांच के निर्देश दे दिए। मामले में वीरवार को कमेटी ने पीड़िता और संबंधित कर्मचारी के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि मामले में जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है लेकिन एसएमओ को नहीं सौंपी गई है।
शुक्रवार को कमेटी मामले में जांच रिपोर्ट एसएमओ को सौंप सकती है। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा।
- मामले को लेकर शिकायत मिली थी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी गठित है। कमेटी ने इस मामले में दोनों पक्षों के बयान ले लिए है। शुक्रवार को कमेटी रिपोर्ट दे देगी। रिपोर्ट के आधार पर जो कार्रवाई होगी वह कर दी जाएगी।
- डॉ.बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।