फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बैजलपुर में बना एस्ट्रोटर्फ मैदान, अब तैयार होंगी हॉकी की नई पौध, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड गाेरखपुर ने कराया निर्माण

विज्ञापन
बैजलपुर गांव में बना एस्ट्रोटर्फ मैदान।  
विज्ञापन
फतेहाबाद। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड गाेरखपुर की ओर से गांव बैजलपुर में अंतरराष्ट्रीय हाॅकी मैदान तैयार करवाया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण कर एस्ट्रोटर्फ की गुणवत्ता की जांच की है। जल्द ही मैदान को खेल विभाग के अधीन कर शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

एनपीसीआईएल गोरखपुर के परियोजना अधिकारी एचके निगोटिया का कहना है कि इस मैदान के बनने से जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधरेगा और वे हॉकी स्टिक का जादू बिखर सकेंगे। एनपीसीआईएल गांव गोरखपुर में अणु विद्युत परियोजना पर काम कर रही है।
एनपीसीआईएल अपने कंपनी फंड का प्रयोग सामाजिक कार्यों के लिए करती है। बैजलपुर गांव में साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से जिले के पहले हाॅकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें