ओपन कबड्डी की विजेता हिसार की टीम को सम्मानित करते आयोजक।
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा खैरदीन की दरगाह पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा खैरदीन कमेटी की ओर से ओपन कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई।
फाइनल में दो अंक से जीत दर्ज कर हिसार की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता के समापन पर कमेटी की ओर से विजेता टीम हिसार को 71,000 रुपये और उपविजेता टीम खुनन को 61,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लाली क्लब हिसार ने फिरोजपुर और शहीद भगत सिंह क्लब खुनन (फतेहाबाद) ने ठुलीवाल (पंजाब) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इस मुकाबले में हिसार ने 34-32 अंक से खुनन क्लब को हराकर ट्राॅफी जीती। सेवादार बाबा संतोष सिंह ने बताया कि मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है।