फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश के बाद सुधरा एक्यूआई लोगों को मिली राहत की सांस

Thu, 06 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बारिश के बाद मौसम सुहावना होने पर पार्क में मस्ती करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है। बुधवार को जिले का एक्यूआई केवल 81 रहा। इससे पहलेएक्यूआई खतरनाक स्तर 369 तक पहुंचने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण अगले दो-तीन दिनों तक फसल अवशेष में आग लगने की संभावना कम है। इसके बावजूद प्रशासन ने प्रदूषण पर निगरानी जारी रखी है। जिले में अब तक फसल अवशेष जलाने के 25 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 13 पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। कृषि एवं कल्याण विभाग के कर्मचारी हरसेक की ओर से मिली लोकेशन पर तुरंत पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। 12 मामलों की जांच प्रक्रिया अभी भी चल रही है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पराली प्रबंधन में सहयोग करें। सरकार की ओर से पराली प्रबंधन के लिए प्रति एकड़ 1,200 रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें