फतेहाबाद के नहर कॉलोनी में गोदाम की जांच करते हुए अधिकारीसंवाद
फतेहाबाद। नहर कॉलोनी में पेस्टीसाइड के दो गोदामों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने वीरवार दोपहर को छापा मारा। इस दौरान संचालक दोनों गोदामों के लाइसेंस नहीं दिखा पाए और मौजूद स्टॉक की भी जानकारी नहीं दी गई।
अधिकारियों ने ये कार्रवाई 21 जुलाई को कृषि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के मामले में की है। अधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान दो फर्म संचालक किसान एग्रीकल्चर स्टोर और गुरु कृपा पेस्टीसाइड दुकान बंद कर गायब हो गए थे। अधिकारियों ने मौके पर दुकान सील कर दी थी।
वीरवार को अधिकारियों ने गुरु कृपा पेस्टीसाइड दुकान की सील खुलवाकर संचालक की मौजूदगी में जांच शुरू की। कृषि विभाग के क्यूसीआई डॉ. जगीर ने कहा कि टीम संचालक को साथ लेकर नहर कॉलोनी स्थित दो गोदामों पर पहुंची।
मौके पर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाया। दवाइयों का स्टॉक भी जांचा जाएगा। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के एसडीओ सुभाष लुहान, गुण नियंत्रण निरीक्षण डॉ. जगीर आदि मौजूद रहे।