फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एजेंसी को 11 बजे तक करना होगा उप केंद्रों से कचरे का उठान, पांच दरोगा को मिलेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली

Mon, 01 Apr 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में मुख्य प्वाइंटों पर दोपहर तक कचरे के ढेर लगने और तंग गलियों से उठान न होने के मामले को जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने सख्ती बरतते हुए कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक को ठेकेदार और सफाई दरोगा की बैठक लेकर समाधान करने के निर्देश दिए। इसके चलते सोमवार दोपहर को कार्यकारी अभियंता ने डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के ठेकेदार, सुपरवाइजर, नगर परिषद के सफाई दरोगा और सफाई निरीक्षक की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि एजेंसी को सुबह 11 बजे से पहले उप केंद्रों से कचरे का उठान करना होगा। पांच सफाई दरोगा को ट्रैक्टर-ट्रॉली दी जाएंगी। सुबह 11 बजे ये ट्रैक्टर-ट्रॉली सेकेंडरी प्वाइंट पर पहुंचेगी। यहां पर 11 बजे के बाद आने वाले कचरे को सीधा इसमें ही डाला जाएगा।
नगर परिषद दो ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीद चुकी है और एक पहले से है। इसके अलावा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एजेंसी उपलब्ध करवाएगी। बैठक में ये भी फैसला हुआ कि एजेंसी के कर्मचारी सुबह पहले सफाई दरोगा को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एजेंसी ठेकेदार ने सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया और कहा कि देरी से उप केंद्रों पर कचरा डाला जाता है। वहीं सफाई दरोगा ने एजेंसी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वह सहयोग नहीं करते है और अपनी मर्जी से डोर टू डोर कचरे का उठान कर रहे हैं।


9 कर्मचारियों को जारी होंगे नोटिस

बैठक में एजेंसी के ठेकेदार ने कहा कि नगर परिषद द्वारा 9 गाडियां दे रखी हैं जिसमें नगर परिषद के ही ड्राइवर है। लेकिन ये ड्राइवर डोर टू डोर कचरे का उठान करने के बाद मुख्य कचरा संग्रह स्थल की जगह सेकेंडरी प्वाइंट पर खाली कर रहे हैं। इसको लेकर कार्यकारी अभियंता ने नोटिस देने के निर्देश दिए।

दरोगा बोले- कर्मचारी नहीं, 90 कर्मचारियों की फाइल प्रधान ने रोकी
बैठक में सफाई दरोगा ने कहा कि उनके पास कर्मचारी नहीं हैं। इसके अलावा नई कॉलोनियों में भी सफाई नहीं हो रही है। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि तीन माह पहले 90 कर्मचारियों को रखने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन प्रधान ने अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए है।

ये है शहर की स्थिति
नगर परिषद के वार्ड - 27
जनसंख्या - 92 हजार
सफाई कर्मचारी - 157
रोजाना शहर से निकल रहा कचरा - 30 से 35 टन
एजेंसी को दिया ठेका - 1685 रुपये प्रति टन

तंग गली से हेल्पर लेकर आएंगे कचरा
नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान के लिए डिंग मैन पावर एजेंसी को 1685 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दिया हुआ है। शर्त के अनुसार एजेंसी को ही तंग गलियों से कचरे का उठान करना है और गाडिय़ों पर हेल्पर होने चाहिए। लेकिन तंग गलियों से कचरे का उठान न होने पर नगर परिषद द्वारा जुर्माना भी लगाया जा चुका है। बैठक में ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि हेल्पर तंग गलियों से कचरे का उठान करेंगे, बेशक वह थैले में कचरा लेकर आए।
-
शहर के सेकेंडरी प्वाइंट से समय पर कचरे का उठान न होने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेकेंडरी प्वाइंट पर सुबह 11 बजे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होंगी और सीधा इसमें कचरा डाला जाएगा। एजेंसी को भी निर्देश दिए गए है कि डोर टू डोर कचरा उठान में आम लोगों की समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें