फतेहाबाद। जिले के कुल 9 महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। दाखिले से वंचित विद्यार्थी अब 30 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, महाविद्यालयों में खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया है। पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि बीत जाने के कारण, अब दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस के साथ-साथ निर्धारित जुर्माना भी भरना होगा। यह जुर्माना विलंब की अवधि के अनुसार बढ़ता जाता है।
-
प्रतिदिन के हिसाब से देना होगा 100 रुपये जुर्माना
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार अगर किसी भी छात्र को महाविद्यालय में दाखिला लेना है तो वह लेट फीस के देकर दाखिला ले सकता है। विभाग की ओर से लगाए गए इस लेट फीस के कारण गरीब परिवारों को काफी दिक्कत होगी। अगर कोई छात्र वीरवार को जिले के किसी भी महाविद्यालय में दाखिला लेता है तो उसे उस कक्षा की निर्धारित फीस के साथ करीब तीन हजार रुपये अधिक लेट फीस देनी होगी।
-