फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर प्रशासन को याद आया अभियान

Fri, 03 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद में दुकानदारों व नागरिकों को प्लास्टिक बैग वितरित करते हुए एडीसी अनुराग
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर महाराजा अग्रसेन चौक पर जागरूकता अभियान चलाते हुए करीब 200 जूट और कपड़े के थैले वितरित किए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने दुकानदारों और आम नागरिकों से एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर जूट, कपड़े और कागज के थैले अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण, जलस्रोतों, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। स्वच्छ और हरित फतेहाबाद बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। दूसरी तरफ शहर के अधिकांश बाजारों में दुकानों में अब भी एकल उपयोग प्लास्टिक का खुलेआम प्रयोग हो रहा है। प्रतिबंध के बावजूद कार्रवाई की गति भी संतोषजनक नहीं है।
ऐसी स्थिति में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सफल बनाने के लिए जागरूकता के साथ थैला बैंक जैसी योजनाओं को जल्द शुरू करना और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना जरूरी है। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की घोषणा के साथ शुरू की गई थैला बैंक योजना अब तक अमल में नहीं आ सकी है। ऐसे में केवल प्रतीकात्मक अभियान से प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगती नहीं दिख रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, कार्यकारी अधिकारी सुरेश चौहान, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कविराज, वैज्ञानिक दीपक, एईई रमित शर्मा, प्रशांत जोगी, देवाकर, पार्षद निलांशी शर्मा तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें