गांव भिरड़ाना मामले में पकड़ा गया आरोपीस्त्रोत पुलिस विभाग
- फोटो : जांच करती पुलिस।
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में सदर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल सप्लाई करने के आरोपी मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के मेथाना निवासी अतुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से ही पकड़ा है।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने फायरिंग करने में शामिल मुख्य आरोपी गुरमीत के भाई अमित को 32 हजार रुपये में पिस्तौल दिया था। इसकी पेमेंट ऑनलाइन दी गई थी और कुछ राशि नकद दी थी। मामले में अभी आरोपी अमित की गिरफ्तारी होनी बाकी है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अतुल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मौसेरे भाई ने की थी फायरिंग
गांव भिरड़ाना में घर में घुसकर फायरिंग आरोपी जींद जिले के गांव मुआना निवासी साहिल, कैथल के गांव रेहड़ा निवासी गुरमीत और सुभाष नगर निवासी रमन ने की थी। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी गुरमीत की मौसेरी बहन गांव भिरड़ाना में विवाहित है और उसने पति को छोड़कर दूसरे युवक संजय के साथ प्रेम-प्रसंग में रहने लगी। इसी के चलते उसने घर में घुसकर फायरिंग की थी। इसमें भिरड़ाना निवासी कलावती और दोहता राकेश घायल हुए थे।
तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं
गांव भिरड़ाना में सात जून की रात को घर में घुसकर फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कुलां क्षेत्र से आरोपी कैथल के गांव गुरमीत और उसके साथी साहिल और रमन को पकड़ा था। इन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पिस्तौल सप्लाई करने के मुख्य आरोपी का पता लगाया था।