फतेहाबाद। थाना साइबर फतेहाबाद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में शनिवार को कर्नाटक राज्य के विजयपुरा जिले के मुद्देबिहाल क्षेत्र सेआरोपी एजाज अहमद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। 18 मई 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच अधिकारी राहुल ने बताया कि सुभाष नगर निवासी राजीव कुमार ने शिकायत दी थी कि 2 अक्तूबर 2024 को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक कमीशन कमाने का झांसा दिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को क्यूआर कोड स्कैन कर 2,000 रुपये भेजने को कहा और उसके बाद 8,000 रुपये और भेजने को कहा।
जब शिकायतकर्ता ने 10,000 रुपये भेज दिए तो आरोपी ने उसका संपर्क तोड़ लिया। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं मोबाइल ट्रैकिंग के माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसे कर्नाटक से गिरफ्तार किया। 18 मई 2025 को थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को पूछताछ बाद न्यायालय में पेश किया गया।