कुलां । गांव नलका ढाणी के पास रविवार दोपहर एक निजी बस और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में जींद निवासी बस चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोटें नही आईं। हालांकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलने पर कुलां चौकी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए राहगीरों की मदद से घायल बस सवार को कुलां के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गईं है।
गांव मनियाना निवासी बस चालक रतिया से बस में सवारी लेकर टोहाना जा रहा था। रास्ते में नलका ढाणी के पास सामने से आ रहें कैंटर से टक्कर हो गईं। जींद का रहने वाला कैंटर चालक बलराम सिंह जींद से कैंटर में शीशा लेकर रतिया जा रहा था। दोनों वाहनों की सामने से टक्कर होने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस का आगे का शीशा पूरा टूट गया। शीशा टूटने से बस चालक को मामूली चोटें आईं है।,हादसे के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।