फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसान से रुपये ठगने का आरोपी बिहार से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर किसान के बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान ब्रिजानंद कुमार विश्वास निवासी जिला अररिया, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी सतीश ने बताया कि 19 अक्तूबर 2023 को गांव बुआन निवासी मुंशीराम की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है और यह केसीसी अकाउंट है। जब उसने बैंक पास बुक पूरी करवाई तो उसे पता चला कि उसके खाते से 25 नवंबर 2023 से 9 जनवरी 2023 तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 2 लाख 49 हजार 993 रुपये निकाले गए हैं।
शिकायतकर्ता ने कहा कि न तो उसने कोई ओटीपी किसी को बताया और न ही उसने अंगूठा लगाकर पैसे निकाले हैं। इस संंबंध में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें