फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस की गिरफ्त से भागे आरोपी को लूट की साजिश रचते पकड़ा

Sat, 29 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लूट के प्रयास में आरोपियों को न्यायलय में पेश करने ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस की टीम ने 10 दिन पहले राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से भागे आरोपी आकाश को लूट की योजना बनात साथियों संग गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश हिसार जिले के बरवाला का रहनेवाला है।
विज्ञापन

अन्य दो आरोपियों की पहचान शिव काॅलोनी हिसार निवासी अक्षय व टोहाना के राजनगर निवासी संदीप के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पेचकस, लोहे की रॉड, स्टील की पाइप बरामद की है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
यूं काबू किए आरोपी : थाना शहर प्रभारी एसआई देवीलाल ने बताया कि चंडीगढ़ रोड पर पुलिस चौकी की टीम एएसआई रामनिवास के नेतृत्व में गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि बलियाला हेड की तरफ सड़क किनारे खेत में तीन युवक वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे हैं और उनके पास हथियार भी है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची तो देखा कि एक पेड़ की आड़ में तीन युवक बैठे थे और वाहन चालकों को लूटने की बात कर रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गए और खेतों की तरफ भागने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों युवकों को काबू कर लिया।
10 दिन पहले पुलिस की गिरफ्त से भागा था आकाश

थाना प्रभारी के अनुसार 10 दिन पहले 17 मार्च को पुलिस आकाश को फतेहाबाद की कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी। पेश करने के बाद वे ट्रेन से लौट रहे थे तो थकावट के चलते पुलिसकर्मियों को झपकी आ गई और जब राजस्थान के कानासर के पास देखा तो आरोपी भाग चुका था। इसके बाद रेलवे पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपियों का पुलिस रिकॉर्ड
पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे राजनगर निवासी संदीप से हिसार जेल में मिले थे। जहां उनकी वारदात को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी राजनगर निवासी संदीप के पास आए ताकि लूट के लिए कार्य शुरू कर सकें। पुलिस के अनुसार आकाश के खिलाफ चोरी, स्नेचिंग के केस राजस्थान व हरियाणा में 28 केस, जबकि संदीप और अक्षय के खिलाफ 12-12 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें