फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग रोकी, अलग जनरेटर और ट्रांसफार्मर मांगा

विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग बंद होने पर पहुंचे डॉक्टर व इंजीनियर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में 500 एलपीएम के शुरू हो रहे ऑक्सीजन प्लांट में बिजली सप्लाई को लेकर समस्या आ गई है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से अस्पताल का लोड दोगुना हो गया है। इसके चलते वीरवार को ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग का काम रोक दिया गया। अब ऑक्सीजन प्लांट के लिए अलग से जनरेटर और ट्रांसफार्मर मांगा गया है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट लगाने आए इंजीनियरों का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर सभी डिमांड पहले बता दी गई थी लेकिन बावजूद इसके अलग से जनरेटर और ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। वीरवार सुबह ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग शुरू की गई तो अस्पताल का बिजली लोड बढ़ गया और ट्रिपिंग शुरू हो गई। इसके चलते ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग रोक दी गई। बुधवार को ओपीडी बंद होने के कारण तीन से चार घंटे ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग का काम चला था लेकिन वीरवार को ओपीडी शुरू होने के बाद लोड बढ़ गया।
अस्पताल के बराबर प्लांट का लोड
नागरिक अस्पताल का जितना बिजली लोड है उसके बराबर ही ऑक्सीजन प्लांट का लोड है। कंप्रेशर शुरू होने के दौरान बिजली का लोड बढ़ जाता है। इसके चलते अलग से ट्रांसफार्मर और जनरेटर मांगा गया है ताकि अस्पताल की बिजली सप्लाई पर असर न पड़े।
विज्ञापन

कोट
ऑक्सीजन प्लांट का लोड ज्याद है लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अलग से व्यवस्था नहीं की है। बुधवार को ओपीडी बंद थी इसलिए टेस्टिंग की गई लेकिन वीरवार को ओपीडी शुरू होने के कारण लोड बढ़ गया। अगर प्लांट को चलाते हैं तो अस्पताल में बिजली सप्लाई की समस्या आ जाएगी। इसके चलते अलग से जनरेटर और ट्रांसफार्मर मांगा गया है।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, इंजीनियर, ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें