सर्दी और धुंध में रात को चोरियों की वारदात बढ़ रही है। शशिभूषण ने बताया कि वह एडिशनल सेशन जज नेहा नौहरिया के घर पर चपरासी लगा हुआ है। रात को अज्ञात चोर घर में घुस गया और अंदर से एचपी का लैपटाप, एक बैग, पांच हजार रुपये की नकदी, सात से आठ जैकेट, एक हैडफोन को चोरी कर लिया।
जींद में वीरवार रात को चोरों ने अर्बन एस्टेट में एडिशनल सेशन जज नेहा नौहरिया के घर को निशाना बनाते हुए यहां से लैपटाप, पांच हजार की नकदी, जैकेट, बैग आदि समेत अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में नरवाना की दादा पोता गली निवासी शशिभूषण ने बताया कि वह एडिशनल सेशन जज नेहा नौहरिया के घर पर चपरासी लगा हुआ है। एडिशनल सेशन जज बाहर गई हुई थी, 11-12 जनवरी की रात को अज्ञात चोर घर में घुस गया और अंदर से एचपी का लैपटाप, एक बैग, पांच हजार रुपये की नकदी, सात से आठ जैकेट, एक हैडफोन को चोरी कर लिया। चोरी की घटना का सुबह के समय पता चला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शशिभूषण की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सर्दी और धुंध में रात को चोरियों की वारदात बढ़ रही है। हर रोज चोर घरों को निशाना बना रहे हैं। वीरवार की रात को ही सेक्टर 9 में भी चोरों ने खाली मकान को निशाना बनाते हुए यहां से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी को चोरी कर लिया।