फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना रोड का हुआ टेंडर, वर्क ऑर्डर का इंतजार

Sun, 25 Jan 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में टोहाना रोड पर टूटी हुई सड़क
विज्ञापन
रतिया। शहर से टोहाना तक जाने वाली करीब 34 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क जर्जर होने से इस मार्ग पर रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि रोड का टेंडर हो चुका है पर अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों के कारण यातायात बाधित रहता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक खराब स्थिति रतिया से चिम्मो तक करीब सात किलोमीटर लंबे हिस्से की है। इस हिस्से में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगभग दो वर्ष पूर्व रतिया–फतेहाबाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के समय टोहाना मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया था। तत्कालीन विधायक लक्ष्मण नापा ने इस समस्या को विधानसभा सत्र में रखा था, इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराने की घोषणा की थी।
फतेहाबाद मार्ग का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन टोहाना मार्ग अब भी अनदेखी का शिकार है। स्थानीय लोगों में विभागीय लापरवाही को लेकर रोष है और वे लंबे समय से सड़क सुधार कार्य की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

-
68 करोड़ से होना है निर्माण
पिछले वर्ष हलका विधायक जरनैल सिंह ने भी विधानसभा में मुख्यमंत्री के समक्ष इस सड़क का मामला उठाया था। इसके बाद करीब छह महीने पहले 34 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए लगभग 68 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया, लेकिन अब तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पाया है। अधिकारियों के अनुसार टेंडर के बाद नेगोशिएशन की प्रक्रिया चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि 10 फरवरी के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

-



10 फुट चौड़ीकरण का प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि टोहाना रोड के निर्माण की शुरुआत मार्च माह में शुरू होने की संभावना है। साथ ही शहर से टोहाना रोड बाईपास तक वन-वे व्यवस्था के तहत डिवाइडर भी लगाए जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने सड़क की जल्द मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

-

लोग बोले- गड्ढों से रहती है हादसे की आशंका

गड्ढों के कारण सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर से गुजरना काफी मुश्किल भरा हो चुका है। इन गड्ढों के कारण हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है।

-गुरचरण सिंह, शहरवासी।

-

यह मार्ग रतिया को चंडीगढ़ से जोड़ता है, लेकिन बदहाल स्थिति के कारण इस पर सफर करना काफी मुश्किल भरा हो गया है। प्रशासन को इसके निर्माण की तरफ ध्यान देना चाहिए।

-नरेश शर्मा, शहरवासी।

-

प्रशासन से इस रोड के निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर इस रोड का निर्माण हो जाए तो लोगों को आवागमन में आसानी हो जाए।

- बलविंदर खोखर, शहरवासी।

-

गड्ढों के कारण सड़क काफी खतरनाक हो चुकी है। प्रशासन को गंभीरता बरतते हुए जल्द इसका निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों को सफर के दौरान परेशानी न झेलना पड़े।
विज्ञापन


-बलवंत सिंह, स्थानीय निवासी।

-

सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है और वर्क ऑर्डर जारी होते ही अगले माह इसके निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सुनील बिश्नोई, जेई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें