फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह का टेंडर, लगाने और वर्क ऑर्डर में निकल गए 3 माह 10 दिन

विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें। फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के वार्डों, मोहल्लों, मुख्य चौकों में स्ट्रीट लाइटें खराब हुए तीन माह से ज्यादा का समय हो चुका है। रोजाना 10 से 15 शिकायतें स्ट्रीट लाइट खराब होने की आ रही है। लेकिन नगर परिषद प्रशासन 3 माह 10 दिन बाद भी स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम एजेंसी को देने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए चौथी बार टेंडर लगाया गया, खुल भी गया लेकिन अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी होगा। अहम बात यह है कि नगर परिषद मात्र तीन माह के लिए स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर लगा रहा है जबकि इसको लगाने की प्रक्रिया में ही 3 माह 10 दिन का समय बीत चुका है। करीब 40 फीसदी लाइटें शहर में खराब पड़ी है। शहर में करीब 4510 स्ट्रीट लाइटें है।
30 जून को खत्म हुआ था टेंडर, जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली
नगर परिषद स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर एक साल के लिए जारी करता है। एजेंसी को मरम्मत का काम दिया जाता है। 30 जून को टेंडर खत्म हो गया था। इसके बाद प्रशासन नए टेंडर के लिए यह कहकर अनुमति नहीं दी कि निदेशालय ने इस पर रोक लगा रखी है। करीब एक माह इसी में बीत गया। निवर्तमान पार्षदों और लोगों की शिकायतों के बाद जिला नगर आयुक्त कार्यालय ने तीन माह की अनुमति दी। तीन बार नप ने टेंडर लगाया लेकिन नियमों में उलझ कर रह गया। अब नप ने चौथी बार टेंडर लगाया है, लेकिन वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया में ये उलझा हुआ है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें नई लगी न एजेंसी आई
स्थानीय नगर निकाय निदेशालय ने नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और मरम्मत टेंडर पर रोक लगा दी थी। निदेशालय स्तर पर ही एजेंसी नई लाइटें लगाएगी। लेकिन करीब डेढ़ साल बीतने के बाद न एजेंसी आई और न ही नई लाइटें लगी है। शहर में करीब 3600 नई लाइटें लगनी प्रस्तावित हैं।
भट्टू रोड पर तीन माह से बंद लाइटें
शहर के भट्टू रोड पर पिछले तीन माह से स्ट्रीट लाइटें खराब है। इसके अलावा सिरसा-हिसार रोड, जवाहर चौक, जगजीवनपुरा मोहल्ला, रतिया रोड और भूना रोड पर भी स्ट्रीट लाइटें खराब है। मुख्य मार्गों पर लाइटें बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है।
कोट
टेंडर हो गया है लेकिन अभी तक वर्क ऑर्डर नहीं हुआ है। कार्यकारी अभियंता छुट्टी पर है, उन्हें स्टेटस की जानकारी है। जल्द ही वर्क ऑर्डर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- ऋषिकेश वर्मा, ईओ नगर परिषद।
कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर जल्द जारी हो जाएगा। ये बात यही है कि पिछले तीन माह से परेशानी आ रही है। जल्द ही वर्क ऑर्डर हो जाएगा।
- अजय चोपड़ा, जिला नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें