फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में दस मिनट तक बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sun, 22 Jun 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में बारिश का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन के चलते रविवार को दोपहर तक बादलवाही रहने के बाद फतेहाबाद शहर और गांव कन्हड़ी में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। टोहाना शहर में 10 मिनट तक काफी अच्छी बारिश हुई। जिससे क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

वहीं जिले के बाकी क्षेत्र में गर्मी से राहत नहीं मिली सकी। हालांकि हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई। इससे लोग पसीने से बेहाल रहे। जिले में पिछले कई दिनों में तापमान में गिरावट है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों अबकी बार जल्द मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम में आए परिवर्तन से किसान गुरुदीप, राणा, बेगराज, दलीप, अजय और संदीप आदि ने बताया कि तापमान में गिरावट से गर्मी से मुरझा रही फसलों को फायदा मिला है। वहीं अगर अब बारिश होती है तो यह खरीफ की सभी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद किसान अपनी धान की रोपाई का काम कर सकेंगे। नरमा की फसल में किसान डीएपी खाद डाल सकेंगे। इससे फसलों में वृद्धि होगी।
:: हवाओं के चलने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर से मानसून आगे बढ़ रहा है। इससे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अच्छी बारिश है। इसके प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों में जिले में बारिश के आने की संभावना है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

टोहाना में बारिश का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें