फतेहाबाद के मॉडल टाउन में फायरिंग में पत्र की सूचना के बाद इकट्ठे हुए लोग, पहुंची पुलिस
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में रविवार देर शाम को गगन मेमोरियल अस्पताल के बाहर ईंटें बरसाने व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधक व आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात का आरोप डॉक्टर ने एक युवक व उसके साथियों पर लगाया है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन में गगन मेमोरियल के नाम से अस्पताल है।
संचालक दलीप तंवर ने बताया कि उसके घर के पास उसका मकान है। उसने यह मकान किराये पर दिया हुआ था। आरोप है कि यहां पर जो युवक रह रहे थे उनका गलत व्यवहार था और नशा करते थे। जिसकी शिकायत पुलिस व सीएम विंडो में दी गई थी। रविवार को उसने पुलिस की सहायता से अपना मकान खाली करवाया लिया था।
डॉक्टर ने कहा कि उसी रंजिश में युवकों ने उसके अस्पताल के बाहर ईंटें बरसाई हैं। आरोप है कि युवकों ने फायरिंग भी की। गनीमत यह रही कि इस घटना में मरीज बाल-बाल बच गए।