फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्थायी रास्ता खुला, किसानों ने बांटे लड्डू

Sat, 24 Oct 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में अस्थायी फाटक खुलने से लड्डू बांटकर खुशी मनाते किसान व अन्य। स्रोत : किसान
विज्ञापन
जाखल। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के कारण बंद किए गए अस्थायी रास्ते को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच चला आ रहा गतिरोध शनिवार सुबह खत्म हो गया। रातभर चली बातचीत के बाद प्रशासन ने सुबह करीब 9 बजे रास्ता खोलने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फाटक खोल दिया गया। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर किसानों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण अस्थायी रास्ता बंद होने से किसानों को धान सहित अन्य कृषि उपज मंडी तक पहुंचाने में परेशानी हो रही थी। वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने में अधिक समय लगने के साथ कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मांग के बावजूद समाधान नहीं होने पर किसानों ने शुक्रवार को रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। इसके बाद प्रशासन के साथ देर रात तक बातचीत चली।
विज्ञापन


रेल रोको आंदोलन टला :

शुक्रवार को रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि शनिवार सुबह 10 बजे तक रास्ता नहीं खोला गया तो वे दोबारा रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगे। इससे पहले ही प्रशासन ने रास्ता खोलने के आदेश जारी कर दिए। शनिवार सुबह रास्ता खोलने की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों के साथ भूना के डीएसपी नरसिंह, टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा, जाखल के नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह, स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में फाटक खोल दिया गया।

::::::::::::::

रास्ता बंद होने से किसानों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया गया है। रास्ता खुलने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में राहत मिलेगी। -आकाश शर्मा, एसडीएम, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें