फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बलिदानियों की स्मृति में एसपी ने लगाई त्रिवेणी

विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर परिसर में त्रिवेणी रोपण करते एसपी निकिता खट्टर व अन्य। पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़े के तहत शुक्रवार को थाना शहर फतेहाबाद परिसर में शहीद पुलिस जवानों मुख्य सिपाही सार्जेन्ट सिंह और सिपाही महेन्द्र सिंह की स्मृति में त्रिवेणी रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) निकिता खट्टर ने पौधे रोपित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीएसपी जगदीश कुमार, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्य सिपाही सार्जेन्ट सिंह 21 अप्रैल 2008 को अपराधियों का पीछा करते समय गोली लगने से शहीद हो गए थे। वह साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ फरार आरोपियों को पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। वहीं सिपाही महेन्द्र सिंह 26 जुलाई 1991 को उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे। दोनों जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शहीद जवानों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनकी स्मृति में रोपे गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान की याद दिलाएंगे। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़े का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनकी वीरता से प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें