फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तापमान में बढ़ोतरी से पारा 37 डिग्री पहुंचा, गेहूं की कटाई ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की चार मरला कॉलोनी से गर्मी से बचाव के लिए कपड़े से मुंह ढककर जातीं युवतियां। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इस कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में जिले का अधिकतम पारा 10 डिग्री बढ़ गया है। इससे गर्मी बढ़ने के कारण कृषि कार्याें, विशेषकर गेहूं की कटाई के काम में तेजी आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से जिले में गर्म हवाओं का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय मौसम सुखद बना हुआ है लेकिन दोपहर की गर्मी का अहसास होने लगा है।


किसानों के खलिहानों में बढ़ी हलचल

तापमान में हुई इस वृद्धि से गेहूं की फसल में नमी की मात्रा कम हुई है। इससे फसलों की कटाई में तेजी आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह होते ही किसान और मजदूर खेतों का रुख कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह साफ बना रहा तो अगले एक सप्ताह के भीतर कटाई का मुख्य कार्य संपन्न कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर मंडियों में भी फसल की आवक बढ़ने की उम्मीद है जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिन-अधिकतम-न्यूनतम तापमान
बुधवार-27-17
वीरवार-28-17
शुक्रवार-32-19
शनिवार-32-19
रविवार-34-20
सोमवार-36-22
मंगलवार-37-22
:: इन दिनों जिले के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति हवाएं चलने के आसार हैं परंतु 19 से लेकर 21 तक मौसम खुश्क रहने के आसार है। इससे तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें