फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शॉर्ट सर्किट होने से 3 एकड़ में रखा भूसा जला

Wed, 15 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। जाखल गांव में मंगलवार दोपहर को अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से खेत में आग लग गईं। इससे किसान के 3 एकड़ में रखा भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद आसपास खेतों के किसानों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। बाद में ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किसान रिछपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट होने के चलते उसके खेत में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया लेकिन आसपास के लोगों के अथक प्रयास के नतीजतन समय रहते आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इस आगजनी से हालांकि उनकी तीन एकड़ भूमि में भूसा जलकर राख हो गया। किसान ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों से गेहूं की कटाई कर ली थी जिससे बड़े नुकसान से बचाव रहा। यदि खेतों में फसल खड़ी होती तो आगजनी से उसको लाखों रुपए का नुकसान हो सकता था।
दमकल कर्मियों के हड़ताल पर होने से किसानों ने जताई चिंता : बता दें कि दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इसे लेकर किसानों ने चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इन दिनों में खेतों में आग लगने का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में खेतों में अमूमन आधी फसल की कटाई नहीं हुई है। खेतों में फसल खड़ी होने से दमकल कर्मियों की हड़ताल किसानों के बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। हालांकि, प्रशासन द्वारा आगजनी रोकने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें जाखल में 2 होम गार्ड के जवान, एक पुलिस कर्मचारी व एक चालक की अस्थायी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें