फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोर के बारे में बताओ और नकद 11 हजार पाओ

Mon, 02 Sep 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान एक किसान ने गांव ढाबी कलां से ऐलान किया है कि चोर को पकड़वाओ और 11 हजार रुपए का नकद इनाम पाओ। यह एलान बाकायदा वीडियो जारी करते हुए किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

किसान भूप सिंह निवासी गांव ढाबी कलां ने बताया कि उसने भट्टू कलां थाने में इस बारे में शिकायत भी दी हुई है। शिकायत में उसने बताया कि गांव ढाबी कलां में भट्टू रोड पर स्थित उसके खेत में सोलर पंप लगा हुआ हैं। शनिवार सुबह वह अपने खेत में गया तो उक्त सोलर पंप की कुछ तार गायब थी तथा मोटर के साथ जुड़ी पाइप कटी हुई पड़ी थी। वहीं उक्त बोर से पानी की मोटर गायब थी।
इस संबंध में उसने अपने स्तर पर पड़ताल की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उक्त किसान के बेटे संजय ने इस घटना के संबंध में वीडियो जारी करते हुए चोरी की इस घटना में शामिल चोर के बारे में बताने वाले को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें