फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखल में कई जगह मिला डूंग व मलेरिया का लारवा

विज्ञापन
जाखल में सर्वे करती स्वास्‍थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जाखल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जाखल के वार्ड नंबर 5 और 7 में सर्वे अभियान चलाया। जहां इन वार्डों में गंदगी की भरमार मिली वहीं डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की बीमारियों को फैलाने वाले मच्छरों का लारवा भी कई जगहों पर मिला। विभाग की टीम ने कई घरों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं इसको लेकर नगरपालिका सचिव सहित जिला सिविल सर्जन को भी पत्र जारी कर सफाई व्यवस्था के बुरे हालात से अवगत कराया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार ने जारी पत्र में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की टीम हेल्थ इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में लगातार जाखल मंडी और गांव जाखल के इलाके में जाकर घर घर स्वच्छता की जांच कर रही है व बीमारियों के पनपने के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा सफाई व्यवस्था ठीक ना मिलने का कारण मानते हुए बीमारियां पैदा होना पाया जा रहा है। जाखल गांव की ओर वार्ड नंबर 5 तथा 7 में सब साफ सफाई व्यवस्था की जांच की इस दौरान इन वार्डों में कई जगहों पर मच्छरों का लारवा मिला उन्होंने बताया कि अब तक जाखल गांव व मंडी में 192 लोगों को नोटिस स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। जगह-जगह मलेरिया, डेंगू तथा चिकनगुनिया जैसी बीमारियां के लारवा मिल रहे हैं उन्होंने सचिव को अवगत करवाया कि साफ-सफाई का अभाव होने के कारण ही यह लारवा मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि जनहित में देखते हुए इन वार्डों में साफ-सफाई बेहतर करवाई जाए तथा लोगों को बीमारियों की चपेट में आने से बचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें