फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी से निजी स्कूलों में दाखिले की सोच रहे छात्रों पर शिक्षक रखेंगे नजर

Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबादसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा के नए सत्र को लेकर विभाग ने ड्रॅाप आउट जीरो करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा पिछले साल की तुलना में इस बार जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


शिक्षकों के लिए ये चुनौती रहेगा कि कोरोना महामारी के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। शिक्षा विभाग ने नए सत्र में दाखिले को लेकर पूरा प्लान जारी कर दिया है। शिक्षकों को यहां तक निर्देश दिए गए है कि ऐसे विद्यार्थियों पर नजर रखें जो कि सरकारी स्कूल से एसएलसी लेकर निजी में दाखिला लेने की सोच रहे हैं। जिले में 620 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें 386 प्राइमरी शामिल हैं। पिछले सत्र में जिले में करीब 96 हजार विद्यार्थियों के दाखिले हुए थे।

-

खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल

फतेहाबाद 104 20 16 25 165

भूना 52 4 6 21 83

भट्टूकलां 38 6 5 17 66

टोहाना 67 18 4 20 109

रतिया 92 26 3 24 145

जाखल 33 8 2 9 52

कुल 386 82 36 116 620

-

जिले के सरकारी स्कूलों में पिछले वर्ष हुए विद्यार्थियों के दाखिले

कक्षा विद्यार्थी

बालवाटिका 3811

पहली 4396

दूसरी 4302

तीसरी 6713

चौथी 8922

पांचवीं 9151

छठी 9072

सातवीं 9732

आठवीं 10407

नौवीं 10657

दसवीं 8363

11वीं 7959

12वीं 5596

-

एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

सरकारी स्कूलों में नया सत्र एक अप्रैल से शुरू करेगा। इसी दिन परीक्षा परिणाम भी जारी होगा। अगली कक्षा में हुए विद्यार्थियों को इसी दिन किताबें भी दी जानी हैं। यही नहीं पांचवीं से छठी कक्षा में अवस्थानान्तरण सौ फीसदी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-

तीन साल से ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को लाना होगा स्कूल

शिक्षा विभाग ने जीरो ड्रॉप आउट के तहत ऐसे विद्यार्थियों स्कूल लाने के निर्देश दिए है जो कि तीन साल से ड्रॉप आउट हैं। आंगनबाडी, जन्म-मृत्यु रजिस्टर, गांव शिक्षा रजिस्टर से रिकॉर्ड लेना होगा। सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को मुख्य चौक-चौराहों पर स्कूल संबंधित होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इश्तिहार के माध्यम से भी प्रचार करना होगा।

-

सरकारी स्कूलों में नए सत्र को लेकर दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दें। जिले में पिछले साल की तुलना में नामांकन की संख्या अधिक रहेगी, इसको लेकर प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें