फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक घर पर जांचगें दसवीं की उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के बैग मूल्यांकन के लिए - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू करवा दी है। शिक्षक घर पर बैठकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे और ये कार्य दस दिन में पूरा करना होगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों को दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बैग अलॉट किए गए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिला में दसवीं कक्षा के चार विषय हिंदी, मैथ, सामाजिक विज्ञान तथा इंग्लिश की 25 हजार 500 उत्तर पुस्तिकाओं को जांच के लिए भेजा गया है। एक बैग में 300 उत्तर पुस्तिकाएं है और 85 बैग अलॉट हुए हैं। प्रत्येक शिक्षक को एक-एक बैग दिया है। जिला मुख्यालय को जांच के लिए हिंदी विषय के 20, सामाजिक विज्ञान के 20, इंग्लिश के 20 तथा मैथ के 25 बैग मिले हैं।
पहली बार होगी होम मार्किंग : शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहले शिक्षक कंट्रोल रूम में अधिकारियों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का अंकन कार्य करते हैं लेकिन पहली बार होम मार्किंग करवाई जा रही है। दसदिन के अंदर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करनी होगी और 22 अप्रैल को इन्हें वापस जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में दसवीं कक्षा के अलग-अलग विषयों के 85 बैग आए हैं। एक बैग में 300 उत्तर पुस्तिकाएं हैं। बोर्ड से जिन शिक्षकों की डयूटी लगी है उन्हें बैग दे दिए हैं। 10 दिन के अंदर उत्तर पुस्तिकाएं जांच करनी हैं। - सर्वजीत सिंह, कंट्रोलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें