फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के बावजूद खोली दुकान, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चबलामोरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटीन किए जाने के बावजूद पिता-पुत्र द्वारा किराना की दुकान खोलने और गांव में घूमने पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। सदर पुलिस ने गांव चबलामोरी निवासी पतराम और उसके बेटा कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई जुगलाल ने बताया कि गांव चबलामोरी निवासी पतराम ऊना में नौकरी करता है और यहां आने पर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। इसके बावजूद पतराम और उसके बेटा कृष्ण ने किराना की दुकान खोली और सामान बेचते रहे। इसके अलावा गांव में भी घूमते रहे हैं। इस मामले के बारे में ग्रामीणों ने सूचना दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें