फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूलों में खराब राशन मिलने पर अध्यापक संघ ने जताई नाराजगी

Fri, 30 Jan 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खंड ​शिक्षा अ​धिकारी को लि​खित ज्ञापन देते हुए सरकारी स्कूल ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शुक्रवार को मिड डे मील में खराब और आवश्यकता से अधिक राशन पहुंचने के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। राज्य सचिव पूनम कुमारी की अध्यक्षता में हुई मुलाकात में खंड सचिव विनोद सिल्ला ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में भेजा गया राशन मानक विहीन और निम्न स्तर का है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि गुड़ और सोया चूरा में फफूंद लगी हुई है। गुड़ पिघला हुआ भी है। सरसों का तेल सामान्यतः जमता नहीं है, लेकिन यह मोम की तरह जमा हुआ है। मसालों में अत्यधिक मिलावट है और प्रयोग के लिए कोई निर्धारित मापदंड नहीं दिए गए। राशन का मूल्य या प्रयोग की अवधि की जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
ब्लॉक कैशियर जोरा सिंह ने कहा कि राशन विद्यालयों की वास्तविक मांग के अनुसार भेजा जाए या राशि उपलब्ध करवाई जाए। देवेन्द्र किलोईया ने मिड डे मील की कुकिंग कोस्ट और कुक के मानदेय अक्तूबर माह से जारी न होने पर तत्काल भुगतान की मांग की है। संघ ने बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव के मद्देनजर विभाग से शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सतीश गिल, दयावंती और दिनेश कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें