फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 299 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को दिया जा रहा रोचक तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण

Fri, 29 Nov 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के प्राथमिक स्कूलों में बुनियादी कक्षाओं में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयास जारी हैं। निपुण हरियाणा योजना के तहत बालवाटिका में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि यह शिक्षक विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाई करवा सकें।
विज्ञापन

जिले में कुल 386 बालवाटिका है, जिसमें से 299 बाल वाटिका में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर जारी है। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षकों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस प्रशिक्षण के लिए स्कूल के मुखिया को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत फतेहाबाद में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के लिए प्रशिक्षण में हिस्सा लेना अनिवार्य है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक खंड के एक-एक स्कूल में इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर सुबह 9 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चला।, इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले शिक्षक की आनलाइन अटेंडेंस लगाई गई। इस दौरान विभाग द्वारा दो शिक्षकों को नियुक्त किया है, जो प्रशिक्षण दे रहे है। एक बार में 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद शिक्षक छात्रों की रुचि बढ़ाएंगे
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने बताया कि बालवाटिका के को शुरुआत से ही अलग-अलग विषयों में रुझान बढ़ाने, किताबी ज्ञान पर अधिक जोर न देने, बच्चों को अपने आसपास की चीजें देखकर समझने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित दिया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षण शुरू होने के पहले से ही खेल-खेल में वैज्ञानिक रुचि जगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए पाठ्यक्रम है, जो छात्रों की रुचि को भी बढ़ाएंगे।

एससीईआरटी करेगा प्रशिक्षण का मूल्यांकन

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एससीईआरटी शिक्षकों के फीडबैक के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन करेगा। पर्यवेक्षण के दौरान प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन करेंगे। जिसमें प्रशिक्षण की गुणवत्ता में समुचित सुधार हो सके। एससीईआरटी के सदस्य प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से सवाल करेंगे, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें