फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद ने हंस मार्केट व मुख्य बाजार से हटाया अतिक्रमण

Fri, 29 Nov 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की हंस मार्केट में टीम के आने की सूचना पर सामान अंदर रखते दुकानदार। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शुक्रवार शाम को पुलिस टीम के साथ नगर परिषद कर्मचारियों ने शहर के मुख्य बाजार व हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया। अतिक्रमण अभियान के तहत कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

हालांकि, नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान की इस कार्रवाई का दुकानदार ने विरोध करने का प्रयास किया। दुकानदारों को जब नगर परिषद कर्मचारियों के आने की सूचना मिली तो मुख्य बाजार व हंस मार्केट के दुकानदारों आसपास दुकानों का सामान उठाने लगे। वहीं नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण करके बैठे दुकानदारों को सरकारी काम में बाधा ना पहुंचाने की भी चेतावनी दी गई।
नगर परिषद के द्वारा अभियान के तहत कुल चार ट्राली सामान जब्त किया गया है। इस पर पुलिस टीम ने बीच बचाव करके दुकानदार को वहां से हटाया। इसके बाद कर्मचारी दुकानों का सामान उठाकर नगरपालिका कार्यालय चले गए। सफाई निरीक्षक महेश कुमार की अगुवाई में आई टीम ने मुख्य बाजार से भी सामान जब्त किया। दुकानदारों के विरोध की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। वहीं यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें