- पत्नी ने गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए, आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार देर शाम गांव काताखेड़ी के प्राइमरी स्कूल में तैनात जेबीटी प्रहलाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे अपने साथियों के साथ होटल में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार के मुताबिक प्रहलाद सिंह शहर में हिसार रोड पर न्यू विकास टाउन में रहते थे। उनकी पत्नी सुनीता ने रिपोर्ट में बताया कि प्रहलाद की अपने साथियों के साथ होटल में थे। खाने-पीने के दौरान किसी बात पर उनका दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान चोट लगने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने बीघड़ रोड निवासी सत्यप्रिय, गांव झलनियां निवासी अमित, भिवानी निवासी अनिल, हिसार के गांव चबरवाल निवासी कुशल और पंजाब के अबोहर निवासी निखिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।