फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षक पर आरोप, छात्राओं को जानवर बोला

Tue, 18 Aug 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं की ओर से रसायन शिक्षक अनूप कुमार पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच में शिकायत सही पाई गई है। एसडीएम आकाश शर्मा ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्र को दी लिखित शिकायत में दसवीं और 11वीं कक्षा की छात्राओं ने शिक्षक पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और धमकाने के आरोप लगाए हैं। छात्राओं के अनुसार शिक्षक उन्हें जानवर कहकर बुलाते हैं।
शिकायत में चूने की बोरी और बाल कटवा लो जैसे शब्द कहने का आरोप भी लगाया गया है। छात्राओं ने बताया कि 11 अगस्त को एसडीएम आकाश शर्मा स्कूल निरीक्षण पर पहुंचे थे। उसी दौरान छात्राओं ने मौखिक शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद लिखित शिकायत प्रधानाचार्य को दी गई। जांच कमेटी ने शिकायत में लगाए आरोपों को सही पाया है। शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक उन्हें खुद से दूरी बनाए रखने की धमकी देते हुए कहते हैं कि मुझसे दस मीटर दूर रहो, वरना एफआईआर करवा दूंगा। जाति के नाम पर धमकाते हैं और कहते हैं कि तुम आजकल में मर जाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
प्रिंसिपल देवेंद्र ने बताया कि 11 अगस्त को एसडीएम के निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने शिकायत की थी। अगले दिन लिखित शिकायत मिली। एसडीएम ने जांच कमेटी गठित की जिसने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। स्कूल में करीब 1017 छात्राएं पढ़ती हैं। शिक्षक अनूप से बयान लेने गए तो वह मेडिकल लीव पर मिले।

छात्राओं ने ये आरोप लगाए
कुछ छात्राओं ने शिक्षक पर धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने शिकायत में लिखा है कि शिक्षक ने भगवान के असि्तत्व पर भी सवाल उठाए। छात्राओं का आरोप है कि वह पढ़ाई नहीं कराते। कहते हैं मैं तुम्हें जीवन की शिक्षा दूंगा, पढ़ाई मोबाइल फोन से कर लेना। छात्राओं ने कहा कि वे बेवजह तर्क करके समय बर्बाद करते हैं।

साजिश के लगाए आरोप
शिक्षक अनूप ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को साजिश बताया है। अनूप के अनुसार जनगणना कार्य में अपनी ड्यूटी सही से पूरी करने और सार्वजनिक सभा में बोलने पर उन्हें गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणियां और नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है। छात्राओं को मोहरा बनाकर उन्हें साजिश करके फंसाया जा रहा है। वे पूरी तरह से निर्दोष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें